फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रात में पांच घंटे की कटौती, जिला अस्पताल में भर्ती मरीज रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल में बिजली कटौती से भर्ती मरीज और तीमारदार परेशान हैं। भीषण गर्मी में कई-कई घंटे की बिजली कटौती मरीज को और बीमार कर रही है। रविवार की शाम छह बजे से रात 11 बजे तक बिजली कटौती से भर्ती मरीज परेशान हो गए। अस्पताल प्रशासन ने सुविधा के बावजूद जनरेटर चलाना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन



रविवार की रात बिजली कटौती ने हद पार कर दिया। जिला अस्पताल में शाम छह बजे से रात 11 बजे तक पांच घंटे की बिजली कटौती से भीषण गर्मी में मरीज परेशान हो गए। खासतौर पर भर्ती बच्चे गर्मी से रोने लगे। उन्हें उनके माता-पिता हाथ का पंखा करके राहत देने की कोशिश करते रहे। पूरे वार्ड में यह समस्या मरीजों के लिए दर्द बनी रही। मरीज को चेयर में बैठाकर मोबाइल की रोशनी में तीमारदार ले जाते दिखे। उन्हें अंधेरे में बेड मिलने में मुश्किल हो गई। सामान्य भर्ती मरीज गैलरी में बैठकर बिजली का इंतजार करते रहे। इस पांच घंटे तक जिला अस्पताल में अव्यवस्था फैल गई। रात 11 बजे के बाद आपूर्ति होने पर मरीज समेत तीमारदारों ने राहत की सांस ली। तीमारदार प्रमोद सिंह ने बताया कि शाम छह बजे से बिजली गुल है। इससे पहले इतनी देर कभी कटौती नहीं हुई है। गर्मी से राहत बेहाल है। मरीज को गमछा से पंखा करके राहत देने की कोशिश करते रहे।
सीएमएस डॉ. पीके सिंह का कहना है कि रात में बिजली कटौती की उन्हें जानकारी नहीं है। बिजली कटौती होने पर जनरेटर चलाने के आदेश हैं। रात में जनरेटर क्यों नहीं चलाया गया, इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें