फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाजपा अभियान चलाकर समझाएगी वक्फ विधेयक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मुस्लिम आबादी में भाजपा घर-घर दस्तक देगी। मुस्लिम समाज को वक्फ विधेयक के लाभ को विस्तार से समझाएगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि वक्फ विधेयक आम मुस्लिमों के हित में है। वक्फ बोर्ड का सीधा लाभ भू माफिया मुस्लिमों को मिलता रहा है। भाजपा सरकार ने ऐसे माफियाओं से मुस्लिमों को बचाने के लिए यह कानून बनाने का निर्णय लिया है। किसी भी मुस्लिम धार्मिक स्थल को कोई नुकसान नहीं होगा, जो जहां बना है, वह पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि विपक्षी दल मुस्लिम समाज को बरगला कर विधेयक को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके लिए भाजपा अभियान चलाकर मुस्लिम समाज के लोगों को जागरूक करेगी। इसके लिए कमेटियां गठित की जाएंगी। यह कमेटियां तीन मई से 15 अप्रैल तक खास तौर पर मुस्लिम बाहुल्य गांवों में जाकर उनका भ्रम दूर करेंगी। इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक विकास गुप्ता, कृष्णा पासवान, राजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमीज खान, उदय लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें