स्टेशन के बाहर अलाव में आग तापते यात्री व बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
मौसम अचानक हवा चलने से एक बार फिर गलन की ओर बढ़ चला है। हालांकि दिन में धूप में गर्माहट रही। धूप जाते ही गलन ने फिर अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गरीब व मजदूर सार्वजनिक स्थानों पर इकट्ठा होकर अलाव तापते दिखे।
कोहरे की धुंध का शनिवार को रेलवे ट्रैक पर भी दिखाई दिया। गोरखपुर से कानपुर तक जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस रद्द रही। रेलवे प्रशासन ने चौरीचौरा ट्रेन को इलाहाबाद से ही वापस कर दिया। वहीं जयपुर-इलाहाबाद, रीवां, पुरुषोत्तम, जोधपुर हावड़ा, कालका, मुरी, नंनदकानन, महानंदा ट्रेन भी देरी से स्टेशन पहुंची। इससे कानपुर, इलाहाबाद, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर की चटख धूप में बच्चे, स्कूल व आईटीआई मैदान में क्रिकेट खेलते दिखाई दिए।
छत पर धूप में बैठकर बच्चे होमवर्क पूरा करते रहे। कचहरी में आने वाले वादी भी धूप का आनंद लेते रहे। ठंड से बचने के लिए कचहरी का काम खत्म कराने का प्रयास करते रहे। शहर की प्रमुख बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। महिलाएं और बच्चे मॉल व ऊनी कपड़ों की दुकानों में खरीदारी करते दिखाई दिए। फुटपाथ की दुकानों में भी भीड़ लगी रही।