खागा में कूरा गांव से खागा आ रहे बाइक सवार किशनपुर थाना क्षेत्र के इटोलीपुर गांव निवासी उदय नारायण का शनिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने पर्स और मोबाइल लूट लिया। वारदात खागा-किशनपुर मार्ग के पटेरवा पर मोड़ पर हुई।
तीन लुटेरे स्पोर्ट्स बाइक से आए थे। पता पूछने के बहाने उन्होंने उदय को रोका और पिटाई भी की। उदय सऊदी अरब में ड्राइवरी करता है। फरवरी से गांव में रह रहा है। पर्स में 18 हजार रुपये थे। एसएसआई खागा गोविंद सिंह ने बताया कि जांच में लूट जैसी वारदात के सबूत नहीं मिले है।