फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में रहने वाले के घर लाखों की चोरी

Wed, 12 Sep 2018 12:31 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
बेड पर खुले पड़े जेवर के बक्से। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर के मसवानी मोहल्ले में घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नगदी व जेवर पार कर दिए। परिवार का मुखिया सऊदी अरब में नौकरी रहता है। वापस आने पर परिजन रिसीव करने लखनऊ गए थे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



मसवानी मोहल्ले में बागवाली मस्जिद निवासी रहूम खान सऊदी अरब में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इनकी बहन रिजवाना परवीन का अक्तूबर में निकाह है। यह बहन के निकाह के लिए सऊदी से आ रहे हैं। इन्हें लेने परिवार के लोग रविवार को लखनऊ एयरपोर्ट गए थे। परिवार के लोग रात में वापस आ गए। गेट का ताला कटा देखकर इनके होश उड़ गए। कमरों के भी ताले टूटे थे। कमरे में बेड पर सामान बिखरा था। अलमारी का लॉकर टूटा दिखा। परिजनों ने 100 नंबर पर सूचना दी। रहूम की ओर से मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी गई।

पीड़ित ने बताया कि शादी की तैयारी के लिए पत्नी ने बैंक से एक लाख 97 हजार रुपये निकाले थे। अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर नगद, बीस हजार कीमत के कान के जेवर, आधा किलो चांदी के जेवर चुरा ले गए। इलाकाई लोगों ने आरोप लगाया कि चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस की सुस्ती के चलते घटनाएं हो रही हैं। कार्यवाहक कोतवाल वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें