फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबहरा मोहल्ले में चोरों ने घर से नगदी,जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। छत के रास्ते घर में घुसकर शुक्रवार रात चोरों ने नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी पर परिवार के होश उड़ गए। तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। करीब ढाई लाख रुपये की चोरी की बात कही गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मसवानी निबहरा निवासी महबूब अली सऊदी अरब में नौकरी करते थे। लॉकडाउन में घर लौटे थे। वह परिवार समेत रात को मैदान में सो रहे थे। घर के दरवाजे खुले हुए थे। परिवार की
सुबह नींद खुली तो कमरे में रखा बक्सा खुला मिला। यह देखकर होश उड़ गए। महबूब का नगदी भरा पर्स भी गायब था। महबूब ने बताया बक्से में 36 हजार 500 रुपये नगद और करीब दो लाख के जेवरात, मोबाइल चोर ले गए। महबूब अली ने एक युवक पर चोरी की आशंका जाहिर की है। उक्त युवक ही छत के रास्ते गर में दाखिल हुआ और चोरी की। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें