रावतपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में चोरी की जांच करती पुलिस
- फोटो : FATEHPUR
औग। रविवार रात रावतपुर गांव के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय के गेट के कुंडे को काटकर अज्ञात चोर हजारों का माल उड़ा ले गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह स्कूल पहुंचने पर हुई।
प्रधानाध्यापक प्रमोद मिश्रा ने बताया चोर तीन पंखे, एक भगोना चुरा ले गए हैं। कंपोजिट विद्यालय के उच्च प्राथमिक विद्यालय में 8 जून को भी चोरी हुई थी। थानाअध्यक्ष बीबी सिंह ने बताया कि वे जांच करने गए थे। खुलासे की जिम्मेदारी बीट पुलिस को दी गई है।