फोटो-26-चोरी के बाद गोविंद के घर का खुला पड़ा बक्सा। संवाद
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के आलियापुर गांव में चोरों ने शनिवार रात दो किसानों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर नकदी और जेवरात लेकर भाग गए। पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीण गोविंद ने बताया कि वह और परिजन रात में सोने चले गए थे। रविवार सुबह नींद खुलने पर दूसरे कमरे का दरवाजा खुला पाया गया और सामान बिखरा पड़ा था। बक्से का ताला तोड़कर चोर 10 हजार रुपये नकदी और अन्य सामान ले गए।
दूसरे किसान शिवनारायण ने बताया कि उनके घर में भी चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये नकदी और लगभग एक लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-26-चोरी के बाद गोविंद के घर का खुला पड़ा बक्सा। संवाद