फतेहपुर। मलवां थानाक्षेत्र में एक गांव में मंगलवार को युवती का दुपट्टे के सहारे शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती की फरवरी माह में दूसरी बार शादी होनी थी।
अल्लीपुर गांव निवासी कमलेश की पुत्री संध्या देवी (25) का शव सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला। दरवाजा बंद होने पर परिजन ने आवाज लगाई। जवाब नहीं आने पर दरवाजा तोड़कर परिजन कमरे पहुंचे। संध्या का शव लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों के अनुसार तीन साल पहले संध्या की कानपुर में शादी हुई थी। पति से मनमुटाव के चलते संबंध विच्छेद हो गया था। उसकी दूसरी जगह शादी तय हो गई थी। शादी फरवरी माह में होनी थी। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। जांच की जा रही है।