फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रेलवे कर्मी ने पहचान छिपा युवती से की दोस्ती, छह साल तक किया शोषण

विज्ञापन
फोटो-46-अदनान अंसारी उर्फ विशाल। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। हिंदू नाम बताकर युवती से दोस्ती करने के बाद रेलवे कर्मी ने उसे नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी का झांसा देकर छह साल से शोषण करता रहा। दूसरी जगह युवक के शादी किए जाने बात पता चलने पर युवती ने सोमवार रात कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी युवती के अनुसार वर्ष 2019 में प्रयागराज अतरसुइया निवासी विशाल उर्फ अदनान अंसारी से रेलवे स्टेशन के बाहर मुलाकात हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर एक-दूसरे को दिए और बातचीत शुरु की थी। युवक शहर के बाकरगंज के पास एक किराये के मकान में रहता था। अदनान ने एक दिन युवती को कमरे पर बुलाया और नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गालीगलौज और जान से मारन की धमकी दी थी।
आरोपी ने युवती को शादी का भी झांसा दिया और लगातार छह साल तक शोषण करता रहा। इस दौरान युवक प्रयागराज रेलवे में संविदा पर बुकिंग क्लर्क के पद पर तैनात हो गया। कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि अदनान की शादी कहीं और तय हो गई। इस पर उसने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपी अदनान को शहर के लोधीगंज पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें