खागा। ईंट भट्ठे में पथेर का काम करने वाले एक युवक की पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। युवक सुबह शौच के लिए निकला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के अड़ार मजरे संवत निवासी उमेश (25) पुत्र स्व.श्यामलाल स्थानीय ईंट भट्ठे में पथेर का काम करता था। सोमवार सुबह वह भट्ठे से शौच के लिए निकला था।
मगर काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो दूसरे साथियों ने उसकी खोजबीन की। भट्ठे से कुछ दूरी पर एक पानी से भरे गड्ढे में वह गिरा पड़ा था। लोगों ने उसे बाहर निकला, तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी।
वह मृत है। घटना की सूचना पर महिचा मंदिर चौकी इंचार्ज विवेक सिंह पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि परिजनों से बातचीत में पता चला है कि मृतक को मिर्गी की बीमारी है। ऐसे में उसके शौच के दौरान पानी से भरे गड्ढे में गिरने की संभावना है।