फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर से अभद्रता पर थानाध्यक्ष ने गलती स्वीकारी

विज्ञापन
पीएचसी हसवा में बढता विवाद देखकर पंहुचे सीओ थरियांव - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हसवा। प्रभारी चिकित्साधिकारी व एल-1 कोविड-19 प्रभारी व असोथर थानाध्यक्ष के बीच हुए विवाद पर सोमवार को विराम लग गया। असोथर थानाध्यक्ष दोपहर को हसवा पीएचसी पहुंचे और अपनी गलती स्वीकार की।
विज्ञापन

रविवार को चिकित्साधिकारी डॉ.अनुपम सिंह हॉस्पिटल से घर जा रहे थे। थरियांव चौराहे पर कार खड़ी करने के विवाद में असोथर थानाध्यक्ष रणजीत सिंह ने उनसे अभद्रता कर दी थी।
इस पर चिकित्सकों की हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। इस पर सोमवार सुबह से कई पुलिस अधिकारी पीएचसी पहुंचे और मामले का पटापेक्ष करने में जुटे रहे। दोपहर में थानाध्यक्ष खुद पीएचसी पहुंचे और गलती स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चिकित्साधिकारी ने बढ़ते विवाद को लेकर विराम लगा दिया। डॉ.अनुपम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी। एसओ ने गलती स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें