फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जहर खाने का वीडियो वायरल करने वाला युवक घर लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बांदा के चिल्ला पुल के नीचे दो जुलाई को युवक ने जहर खाने का वीडियो वायरल किया था। इसके बाद लापता हुआ युवक चंद्रभान लोधी घर लौट आया। पुलिस और परिजन उसे यमुना नदी में डूबा मान रहे थे। युवक ने बताया कि उसने जहर पदार्थ खाने का सिर्फ नाटक किया था।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के दलीपुर निवासी चंद्रभान की पहली शादी परिवार की मर्जी से हुई थी। उसने चोरी-छिपे शाह कस्बे की एक महिला से प्रेम विवाह कर लिया था। इसका पता चलने पर घर में विवाद शुरू हो गया। घरेलू कलह के चलते चंद्रभान वीडियो वायरल कर महाराष्ट्र के पुणे चला गया था। वह वहां एक फैक्टरी में काम कर रहा था। फैक्टरी में अंगुली कटने के बाद वह घर लौटा। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें