फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहर खाकर जान दे दी, परिजनों ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर जान देने का लगाया आरोप

Fri, 08 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवक ने बुधवार रात जहर खाकर जाने दे दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर जान देने का आरोप लगाया है। मृतक चोरी के मामले में फरार चल रहा था। परिजनों का कहना है कि आरोपी को हाजिर करने के लिए पुलिस आए दिन उन लोगों को प्रताड़ित करती थी। आरोपी ने इसी बात से तंग आकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने से पूर्व मृतक ने पिता से मोबाइल पर बात की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पुलिस आरोपों को बेबुनियाद बता रही है।
विज्ञापन

 घटना खागा कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव की है। गांव निवासी रवि (23) पुत्र बिहारी लाल पर गांव में ही महाबीर हलवाई के घर से लाखों की चोरी का आरोप लगा था। घटना के बाद रवि फरार चल रहा था। बुधवार रात गांव किनारे नहर पटरी पर पहुंचा था। वहीं से उसने पिता से मोबाइल पर बातचीत की। पिता को बताया कि उसकी वजह से पूरे परिवार को पुलिस प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है। इसी वजह से जान दे रहा है। सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बेसुध हालत में रवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने रात को ही कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई।
 पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई संजय ने बताया कि वह अपने परिवार से अलग प्रतापगढ़ जिले में ससुराल पर रहता है। घटना के बाद पुलिस उसे प्रतापगढ़ से उठा लाई थी। तीन दिन तक चौकी और कोतवाली में रखा गया था। उसे गांव के ही एक व्यक्ति के हस्तक्षेप करने पर पुलिस ने छोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसके भाई मनीष को पकड़ लिया था। उसे भी तीन दिन तक कोतवाली में बिठाए रखा था। पुलिस ने उसको आर्म्स एक्ट में चालान करने की धमकी भी थी। पुलिस भाई की तलाश में आए दिन घर पर छापेमारी करती रही है।
विज्ञापन


इंसेट
हत्या के आरोप में मृतक जा चुका जेल
खागा कोतवाली क्षेत्र में ही करीब दो साल पहले घर में घुसकर एक महिला की हत्या और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया था। उसी आरोप में पुलिस ने आरोपी मृतक को गिरफ्तार किया था और जेल भेजा था।

कोट्स
परिजनों का आरोप निराधार हैं। आरोपी मृतक शातिर किस्म का था। चोरी करने के  बाद ही फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए परिजनों से पूछताछ बस की है। किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है।  - सुरेश चंद्र तिवारी- खागा कोतवाल

साइड स्टोरी
पीड़ित ने एसपी को भेजा शिकायती पत्र
फतेहपुर। मृतक के परिजनों ने पुलिस और चोरी का आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। मृतक के भाई ने एसपी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा है। आरोपी मृतक रवी के भाई संजय ने शिकायती पत्र में बताया कि उसके मृतक भाई को गांव के महाबीर हलवाई ने चोरी की घटना में फंसाया था। घटना की रात को पड़ोसी गांव मऊ में मेले का आयोजन चल रहा था। उसका भाई गांव के कई साथियों के साथ वहां गया था। इसके  गवाह उसके साथ के लोग हैं। इसके बाद भी महाबीर और उसके परिवार ने मृतक को झूठे मुकदमे में फं सा दिया था। उन लोगों की पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। पुलिस ने उन लोगों को ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उसके भाई की मौत की जिम्मेदार पुलिस और चोरी का मुकदमे में फं साने वाला महाबीर का परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें