फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप पीड़ितों के लिए एकत्र की राहत सामग्री

Tue, 05 May 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल और उत्तर भारत में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत कार्य तेजी से चल रहा है। नगरीय विकास समिति की ओर से सोमवार को पत्थरकटा चौराहा के पास सहायता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नगरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष विनय तिवारी ने नगरवासियों के सहयोग पर आभार जताया। सचिव हाजी रजा ने कहा कि मानव से मानवता बनती है। नगरवासियों ने नगद व कपड़ा एवं खाने पीने आदि का सामान दिया है उसे भूकंप पीड़ितों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान ऐनुल आबदीन हुमायू, पुष्पराज पटेल, वसीम खान, विष्णु शुक्ला, भोला नवाब, रज्जू सविता, दुर्गापुरी, अभिमन्यु सिंह, दीपू मिश्र, देवनाथ धाकड़े, सुरेश शुक्ला, अहमद, आसिफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें