फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रक के सामने कूदकर दी जान

Wed, 05 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी गांव निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव का पुत्र वीरेंद्र कुमार(25) मानसिक रूप से कमजोर था। उसके भाई राजेंद्र कुमार ने बताया कि मानसिक हालत खराब होने के कारण करीब चार साल से वीरेंद्र को घर में बांधकर रखा जाता था।
विज्ञापन


एक अक्तूबर की रात रस्सी छुड़ा वह घर से भाग निकला था। आसपास के गांवों में खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला था। बुधवार सुबह उन लोगों को थाने से  खबर मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति की मौत एक्सीडेंट में हुई है। खबर पर वह लोग मौके पर पहुंचे तो वहां भाई का शव पड़ा था।

राजेंद्र की सूचना पर पहुंचे परिजनों की चीख पुकार  मच गई। उधर, चौकी इंचार्ज मलखान सिंह ने बताया कि भोर पहर ढाबा संचालकों ने ट्रक के सामने युवक के कूद जाने की खबर दी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची, तो युवक की सांसे थम चुकी थी। ट्रक चालक फरार हो गया था। शिनाख्त के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें