फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ाहार सगुनापुर मार्ग धसा,पुलिया बह गई

Tue, 04 Oct 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सगुनापुर मार्ग की बही पुलिया--उखड़ा मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ाहार से सगुनापुर तक चार किलोमीटर मार्ग का निर्माण शिवराजपुर, दमौती खेड़ा, भीखमपुर, कृष्णापुर, पचखरा के लोगों की मांग पर 2014-15 में प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत कराया गया था। इसके पहले बने कच्चे मार्ग में पक्की पुलिया बनी हुई थी।
विज्ञापन


जिससे गांव के बारिश का पानी निकल कर गंगा नदी में जाता था। ग्राम प्रधान शिवराजपुर सूरजपाल यादव व ग्राम प्रधान बड़ाहार ज्ञान बाबू, राकेश सविता, उमेश निषाद, डा. सत्येंद्र सिंह, शिव शंकर यादव, रजोल यादव आदि दर्र्जनों ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग निर्माण के समय ट्रकों से गिट्टी व डामर लाने पर पहले की बनी पक्क ी पुलिया टूट गई थी।

बनवाने के लिए ठेकेदार से  कहा गया था। इसके बावजूद ठेकेेदार ने मिट्टी को पुलिया के नीचे भरवा कर ऊपर से डामर का लेप करा दिया था। जिसके परिणाम स्वरूप बारिश में पुलिया मिट्टी की कटान होने के कारण पूरी तरह से बह गई और सड़क का डामर व गिट्टी भी उखड़ कर बाहर आ गई।
विज्ञापन


  जिसमें पैदल चलना भी दूभर हो गया है, दोपहिया, चार पहिया वाहन आए दिन दुर्घटना के  शिकार होते रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि नौ नंबर बूथ सगुनापुर में बनाया गया है, जिसमें सैकड़ों मतदाता वोट डालने कैसे जाएंगे। इसकी रिपोर्ट किसी अधिकारी व कर्मचारी ने प्रशासन को नहीं दी है।

ग्रामीणाें ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि पुलिया और रोड नहीं तो किसी को वोट नही का बैनर टांग कर आगामी विधान सभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें