फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, एसीएमओ ने शुरू की जांच

विज्ञापन
फोटो-01-शिकायतकर्ता रणजीत। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। बबेरू थाना क्षेत्र के मंझीवा गांव निवासी रणजीत ने बेटे अशोक की मौत के मामले में शहर के पत्थरकटा स्थित नर्सिंग होम के डॉक्टर और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही की आरोप लगाया है। पीड़ित ने 24 अगस्त को डीएम से शिकायत की थी। जांच एसीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद को सौंपी गई है।
विज्ञापन

पीड़ित रणजीत विश्वकर्मा ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि छह अगस्त को बेटे अशोक को पेट दर्द की शिकायत पर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। सात अगस्त की शाम ऑपरेशन किया गया, लेकिन एक घंटे बाद ही उसे बाहर निकाल दिया गया। उनसे 1.15 लाख जमा कराए गए।
रात करीब दो बजे अशोक को दोबारा तेज दर्द उठा। आरोप है कि शिकायत करने पर डॉक्टर ने अभद्र व्यवहार करते हुए मरीज को बाहर निकालने की धमकी दी। बाद में उसे आठ अगस्त को कानपुर रेफर किया गया। डॉक्टर ने अपनी ओर से 12 हजार की मदद दी। रास्ते में ही अशोक की मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि नर्सिंग होम की लापरवाही और अप्रशिक्षित स्टाफ के कारण बेटे की जान गई है। बाद में जमा राशि वापस मांगने पर नर्सिंग होम में तैनात स्टाफ ने अभद्रता कर उसे भगा दिया। पीड़ित का दावा है कि इलाज के दौरान के वीडियो साक्ष्य भी उसके पास हैं।
डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने जांच एसीएमओ को सौंपी है। एसीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उनसे इलाज से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। इसके बाद नर्सिंग होम संचालक और स्टाफ के बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें