फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा अधिवक्ताओं को बंद चैंबरों में जगह देने की सहमति

Fri, 04 Dec 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेंद्र प्रसाद की जयंती राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई। अधिवक्ता लाइब्रेरी हाल में अधिवक्ताओं ने बैठक कर राजेंद्र प्रसाद के देश के प्रति किए गए कार्यों को याद किया गया। अधिवक्ताओं ने बंद रहने वाले चैंबरों में युवा अधिवक्ताओं को जगह दिए जाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष हितेंद्र बहादुर सिंह ने सभी को राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस की बधाई दी। एसोसिएशन के महामंत्री मणि प्रकाश दुबे ने कहा कि बहुखंडीय अधिवक्ता भवन में जिन अधिवक्ताओं को चैंबर दिए गए हैं उन चैंबरों के बंद रहने से भवन का रखरखाव व साफ सफाई किया जाना संभव नहीं है।

आवंटी अधिवक्ताओं को नियमित उन चैंबरों में बैठना चाहिए। यदि चैंबर बंद रहेंगे तो उनमें दूसरे अधिवक्ता साथी को जगह दी जाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष अजीत शर्मा, धनंजय सिंह, पुरुषोत्तम सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष प्रेम शंकर त्रिवेदी, संतोष कुमारी शुक्ला, अरविंद नारायण मिश्र, आशीष गौड़, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, जय करन सिंह, शिव कुमार अग्निहोत्री, अमित कुमार श्रीवास्तव, गजेंद्र सिंह सेंगर, राम सिंह यादव, जय सिंह, हरिवंश कुमार, देवेंद्र कुमार भदौरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें