फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला की मौत पर मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के ककोरा गांव में शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ककोरा गांव निवासी कुलदीप की शादी करीब तीन वर्ष पहले कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के महताइनबरी गांव निवासी परशुराम की पुत्री रिंकी से हुई थी। शादी के बाद दोनों परिवार से अलग रह रहे थे।
कुलदीप का कहना है कि रिंकी पिछले एक माह से सांस की बीमारी से पीड़ित थी। शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए एक अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए कानपुर ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही रिंकी की मौत हो गई। वहीं रिंकी के पिता परशुराम ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें