फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से कमजोर थी कुएं में गिरी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। खलवा मजरे गढ़ा में गुरुवार की शाम एक महिला की कुएं में गिरकर मौत हो गई थी। बेटे ने मां की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। वह खेत से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गई। आरोप लगाने वाले बेटे को बुलाया गया, तो उसने भी तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

किशनपुर थानाक्षेत्र के खलवा गांव निवासी फूलमती (55) गुरुवार की शाम खेतों में गईं थीं। उसके बाद वह घर नहीं लौटीं। तब उनके बेटों रामप्रताप व शिवप्रताप ने खोज शुरू की।
इस दौरान खेत के रास्ते में पड़ने वाले एक कुएं में फूलमती का शव पड़ा मिला था। बेटों ंने ग्रामीणों की मदद से मां का शव कुएं से निकाला था। उसके बाद शव को यमुना नदी में प्रवाह कर दिया। देर शाम रामप्रताप ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन फूलमती का शव नहीं मिला। इसके बाद दरोगा सुनील कुमार ने मामले की जांच की। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। दरोगा ने बताया कि जांच में पता चला कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी।
विज्ञापन

खेत से वापस आते समय गलती से कुएं में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। कहा कि बड़े बेटे ने भी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें