फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई के बाद युवती ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (फतेहपुर)। बकेवर थाना क्षेत्र में एक युवती ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के बिजुरी गांव निवासी गुलाब निषाद किसान हैं। उनकी एक बेटी रोशनी (18) थी। वह पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। उसकी 15 जून को शादी होनी थी। कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। परिजनों ने बताया कि घर के लोग सुबह दरवाजे पर कामकाज कर रहे थे। मां और भाई जंगल गया था। वह सुबह करीब आठ बजे मवेशियों को चारा डालने निकली थी। कुछ देर बाद किसी काम से पिता घर के अंदर किसी काम से पहुंचे। पिता ने बेटी का आंगन के जाल से दुपट्टे के फंदे में लटका देखा। मौत हो चुकी थी। चीख पुकार पर परिवार और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। थानेदार अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि लड़की की शादी तय हो गई थी। आत्महत्या की वजह के बारे में परिवार के लोग कुछ नहीं बता सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें