फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तमंचे के बल पर पति के सामने पत्नी से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने तमंचे के बल पर छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया है। हालांकि मामले में पुलिस को लूट की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि वह ससुराल से शुक्रवार शाम पत्नी व बच्चों को बाइक से लेकर घर आ रहा था। मोगलनीपुर गांव के पास जंगल में दो बाइकों में सवार चार लोगों ने ओवरटेक कर बाइक रोकवाई। पत्नी के गांव निवासी रवि कुमार ने अपने मित्र पलिया बुजुर्ग निवासी राजू, कसरांव निवासी अंकुश और शानू संग तमंचा सटाकर पत्नी के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध पर उसे व बच्चों को पीटने के बाद पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। कुछ देर बाद बाइक सवारों को आते देख भाग निकले। ग्रामीणों ने दो लोगों खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि घटना की पहले लूटपाट की सूचना दी गई थी। जांच में चारों को पकड़ा गया। पूछताछ में पता लगा कि चार साल पहले रवी के भाई और वादी से मारपीट हुई थी। उसी खुन्नस में बाइक सवार दंपती पर हमला किया गया। चारों का रविवार को चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें