हुसैनगंज। सड़क हादसे में घायल चौकीदार की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के मूधन मंसूरपुर निवासी चंदन सिंह (29) चौकीदार थे। परिजन ने बताया कि वे किसी काम से 24 सितंबर को बाइक से हसवा गए थे। थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे के हसवा पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी।
इससे सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया गया था। हैलट से डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया। यहां इलाज के दौरान शनिवार को चंदन की मौत हो गई। उसकी थाने में ही तैनाती थी। वह मेस में अस्थायी तौर पर भी काम करते थे।