फोटो-01-रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
चौडगरा। मलवां ब्लॉक के रेवाड़ी बुजुर्ग गांव में नवयुवक जागरण रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय रामलीला का शुभारंभ शनिवार को हुआ। पहले दिन श्रीराम और केवट संवाद की लीला का मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सिंह गौतम उर्फ जीतू ने श्रीराम और लक्ष्मण की आरती उतारकर लीला का शुभारंभ किया। लीला में केवट की ओर से श्रीराम के चरण धोने की शर्त, गंगा पार कराने से पहले उनका समर्पण और भक्ति भाव ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं।
केवट ने श्रीराम से कहा, पत्थर की शिला भी नारी बन गई, ऐसे में काठ की नाव का क्या भरोसा। मंचन के दौरान राजेश शुक्ला, प्रशांत पांडेय, प्रधान रवि मिश्रा, अंशु पटेल, अजीत कुमार सैनी व पीयूष दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।