फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप ढलते ही बढ़ी ठिठुरन

Tue, 22 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड का मौसम तबियत के लिहाज से घातक होता जा रहा है। दिन में चटक धूप और धूप ढलते ही ठिठुरन हो जा रही है। शाम को तो कमरे के भीतर तक गलन पहुंच गई। लिहाजा लोग रजाई और कंबल में दुबकने को मजबूर हुए। सबसे ज्यादा दिक्कत राहगीर, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, अस्पतालों में ठहरे तीमारदार, रिक्शा व सवारी वाहन चलाने वालों को हो रही है।
विज्ञापन


सोमवार को चटक धूप के चलते लोगों को दिन में ठंड का अहसास कम हुआ। हालांकि धूप से हटते ही शरीर में कंपकंपी लग रही थी। स्कूली बच्चे भी दिन में हाफ स्वेटर पहने हुए दिखाई दिए।

पूरे दिन धूप में बैठने वालों को ही राहत मिली लेकिन जैसे ही धूप खत्म हुई ठंड सुरसुरी के साथ शरीर को कंपाने में जुट गई। रात नौ बजे के बाद तो सड़क पर चहल-पहल खत्म हो गई।
विज्ञापन


लोग घरों में रूम हीटर, रजाई व कंबल से ठंड मिटाते रहे। सड़क पर जिंदगी गुजारने वालों और यात्रियों को जहां-तहां अलाव जलाकर ठंड मिटाना पड़ा। शासन के निर्देश के बाद भी जिले में ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


पालिका की ओर से अलाव के लिए लकड़ियां कहां डाली गई हैं, इसका अता-पता नहीं है। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक जगह अलाव जलता नहीं दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें