फतेहपुर। शहर के आबूनगर मोहल्ले में बेशकीमती जमीन पर ग्रामीण ने कब्जा कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि उसे धमकी दी कि अगर जमीन की तरफ देखा तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ला पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले मंसूर अहमद ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में उनकी मां स्वर्गीय बानो के नाम से जमीन दर्ज है और परिवार का वर्षों से उस पर कब्जा है। बृहस्पतिवार सुबह नई बस्ती निवासी एक ग्रामीण वहां पहुंचा और खुद को जमीन का मालिक बताते हुए चाबी मांगने लगा।
मंसूर के विरोध करने पर ग्रामीण ने रिश्तेदार को बुलाया और अभद्रता शुरू कर दी। दोनों ने मिलकर गेट का ताला तोड़कर जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित ने नगर कोतवाली पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने और कब्जा खाली कराने की मांग की है।