चतुर्थ राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता में सम्मानित विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
चतुर्थ राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों ने अपने दांवपेच से सभी को हतप्रभ कर दिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंदी को शिकस्त देकर बाजी मारी।
ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से त्रिवेदी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालाजी मुरादीपुर में यह प्रतियोगिता हुई। वाराणसी के आकाश और गोरखपुर के शिव नारायण के बीच मुकाबला कराया गया, इसमें आकाश ने पटखनी दी। इसी प्रकार बस्ती के सतीश कुमार और वाराणसी के विनोद कुमार में मुकाबला हुआ। सतीश कुमार 12-2 से विजयी रहे। बलिया के अमरीश और बस्ती अमित कुमार में मुकाबला हुआ, जिसमें अमित 5-6 से विजयी रहे।
सतीश राजभर बलिया और धनंजय वर्मा गोरखपुर के बीच प्रतियोगिता में सतीश राजभर 9-8 से तथा चंचल आगरा और वंदना उन्नाव में चंचल 18-2 से विजयी रहीं। सरोज यादव बलिया और कुनाल फतेहपुर में 10-3 से सरोज और देव त्रिवेदी फतेहपुर और सुंदर पांडेय फतेहपुर के बीच प्रतियोगिता में 7-5 से देव त्रिवेदी विजयी रहे।
विजेता खिलाड़ियों को आयोजकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आरके यादव, ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से रेफरी कमीशन के अध्यक्ष और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के आफीशियल मुल्तान सिंह, लक्ष्मण अवार्डी एवं महासचिव रविकांत मिश्रा, राधा रमण द्विवेदी, आसिफ मक सूद, शिवाकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।