फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर मां की मौत, बेटा घायल

Sat, 27 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली के पास शुक्रवार रात बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को कुचल दिया। हादसे में राजरानी (50) की मौत हो गई, वहीं हेलमेट न लगाए होने से बेटा दीपक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दीपक को अस्पताल भेजकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मां बेटे गाजीपुर थाना क्षेत्र के कछवारा गांव के रहने वाले थे। असोथर कस्बे बाइक से रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार रात शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटकर आ रहे थे।

पखरौली पुल के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दो उछलकर सड़क पर गिरे। भागने के प्रयास में चालक ने महिला के ऊपर से ट्रक निकाल दिया। जिससे राजरानी की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं उसका बेटा घायल हुआ है। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं था। मौके पर हेलमेट नहीं मिला, जिससे दीपक के सिर में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें