फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के देवमई और बेहटा गांव में शुक्रवार रात चोरों की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के शोर पर चोर फायरिंग कर भाग निकले। यूपी डायल 112 पर ग्रामीणों ने सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।
इस दौरान देवमई और बेहटा गांव के ग्रामीण चोरों के पकड़ने के लिए शोर मचा रहे थे। पुलिस आसपास गांव व जंगल में घूमती रही। इसके बाद लौट गई। ग्रामीणों ने चोरों पर फायरिंग कर भागने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।