चोरी की बरामद तीन बाइकों के साथ आरोपी और पुलिस।
- फोटो : स्रोत पुलिस
अमौली। रामलीला मंचन करने वाले कलाकारों की तीन बाइकें चुराने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दूसरा साथी फरार है। चोर अपनी बाइक मौके पर छोड़ जाने के कारण पुलिस की रडार में आ गया। जिसके बाद पुलिस की सख्ती से पूछ-ताछ पर युवक ने चोरी की घटना कबूल की।
थाना क्षेत्र के बुढ़ंदा में रामलीला के कलाकारों की शनिवार रात बाइक चोरी हुईं थी। पुलिस ने मकंदीपुर मोड़ से गोदहा गांव के दिवाकर वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी के खेत व नलकूप से चोरी की बाइकें बरामद की गई। पुलिस को चोर का सुराग घटनास्थल पर छूटी उसकी पुरानी बाइक से लगा। ग्रामीणों ने पुलिस को छूटी बाइक की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। उसका साथी अशोक फरार है। पहले भी दिवाकर जेल जा चुका है।