फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चोर ने पहले दुकान में पीया पानी, फिर 1.50 लाख की चोरी की

विज्ञापन
फोटो-18-सीसी टीवी में दुकान के अंदर घुसता चोर। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के खजुहा मार्ग स्थित पारादान मोड़ पर सेलावन निवासी सुभाष सैनी की किराना और पशु आहार की दुकान में मंगलवार रात एक चोर ने पहले दुकान में में रखे फ्रीजर को खोलकर पानी और कोल्डड्रिंक पी।
विज्ञापन

इसके बाद 50 मिनट तक नकदी और अन्य सामग्री समेटता रहा। चोरी की कुल कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई गई है। वारदात को अंजाम देते आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया।
सीसीटीवी फुटेज में चोर बाइक से दुकान पर आता दिखा। उसने पहले जालीनुमा मेन गेट तोड़ने की कोशिश की लेकिन अंदर नहीं जा सका। इसके बाद जाली पर चढ़कर टिनशेड हटाया और दुकान के अंदर कूद गया। फुटेज में वह फ्रीजर खोलकर पानी की बोतल और कोल्डड्रिंक पीते भी दिखाई दिया।
विज्ञापन

दुकानदार के अनुसार चोर ने लगभग 1.20 लाख रुपये नकद और 30 हजार रुपये मूल्य का सामान चुराया। फुटेज में यह भी देखा गया कि उसने दुकान में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकालकर अपनी बाइक में डाला। उसकी बाइक पर पहले से भारी बोरी रखी होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने इससे पहले कहीं चोरी की होगी।
दुकानदार सुबह करीब आठ बजे दुकान पहुंचे और टूटी जाली व अस्त-व्यस्त सामान देखकर सकते में रह गए। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

फोटो-18-सीसी टीवी में दुकान के अंदर घुसता चोर। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें