फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दिल का दौरा पड़ने पर मरीज को लगाया टेनेक्टेप्लाज इंजेक्शन, जान बची

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के नई तहसील इलाके में रहने वाले 52 वर्षीय जयकिशन सोमवार दोपहर को दिल का दौरा पड़ने से अचेत हो गए। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर आए, वहां पर चिकित्सकों ने सीनियर डॉक्टरों से संपर्क किया। इसके बाद मरीज को 56 हजार कीमत का टेनेक्टेप्लाज इंजेक्शन निशुल्क लगाया गया। हालत में सुधार होने के बाद मरीज को पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर को ट्राॅमा सेंटर इमरजेंसी में अचेत अवस्था में जयकिशन को लाया गया था। उसे दिल का दौरा पड़ा था। सीएमएस ने बताया कि पीजीआई के डॉक्टरों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। मरीज की रिपोर्ट ग्रुप में डाली गई। चिकित्सकों की सलाह पर ईएमओ डॉ. लवीस ने मरीज को तत्काल टेनेक्टेप्लाज इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी हालत में सुधार हो गया। बाद में परिजन मरीज को लेकर पीजीआई के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें