फोटो-10-हरदौरपुर में जांच करती तीन सदस्यीय टीम। संवाद
- फोटो : 1
चौडगरा। मलवां ब्लॉक के हरदौरपुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं की शिकायत पर बुधवार को जांच टीम गांव पहुंची। गांव निवासी जितेंद्र सिंह की शिकायत पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने ग्रामीणों से पूछताछ की और ग्राम प्रधान से संबंधित अभिलेख मांगे।
जांच के दौरान खेल मैदान में सामग्री नदारद पाई गई। भुगतान और बिलों के हिसाब में अंतर मिलने पर जांच अधिकारियों एडीओ पंचायत पंकज कुमार बाजपेयी, एडीओ पंचायत मो. असलम और जेई पंकज कुमार ने विभिन्न कार्यों से जुड़े दस्तावेज तलब किए।
शिकायतकर्ता जितेंद्र सिंह ने गांव में वित्तीय हेराफेरी का आरोप लगाते हुए डीएम और खंड विकास अधिकारी से शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर 30 दिन में रिपोर्ट देने के लिए टीम गठित की गई थी। खंड विकास अधिकारी कोमल सिंह की ओर से बनाई गई टीम ने ग्राम पंचायत कार्यालय में अभिलेखों की जांच की और ग्रामीणों व शिकायतकर्ता से बातचीत की।
जांच टीम में शामिल अवर अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि प्रधान से कार्यों के साक्ष्य और अभिलेख मांगे गए हैं। रीबोर हैंडपंप को लेकर भी मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की गई है। जांच रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी को सौंपी जाएगी।
फोटो-10-हरदौरपुर में जांच करती तीन सदस्यीय टीम। संवाद- फोटो : 1