फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस ने लूटने को किया गठबंधन

Fri, 10 Feb 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
खागा के दरियामऊ में जनसभा को संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने गुरुवार को दो चुनावी जनसभाएं की। सपा व कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल खड़े किए। गठबंधन को प्रदेश लूटने वाला करार दिया। देशहित में इन दलों से दूरी बनाने की जनता से गुजारिश की। सपा व कांग्रेस के साथ भाजपा के भी सिर नाकामी का ठीकरा फोड़ा।
विज्ञापन



खागा विधानसभा के दरियामऊ गांव में राष्ट्रीय महासचिव ने सपा को गुंडों और भाजपा को झूठों की पार्टी करार दिया। सपा के कार्यकाल को दंगे, लूट-खसोट, हत्या, फिरौती, दुष्कर्म के बोलबाले का नाम दिया। कहा कि इस सरकार में गुंडाराज कायम होता है। वादी थाना और कोतवाली के चक्कर काटते रहते हैं लेकिन न्याय नहीं मिलता। सपा को परिवारवादी पार्टी बताते हुए भाजपा की नोटबंदी पर सवाल खड़े किए। बैंकों की लाइन में लगने के दौरान हुई 150 लोगों की मौत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसका केंद्र सरकार को जवाब देना होगा। उन्होंने भाजपा के राम मुद्दे पर बोलते हुए हर चुनाव से पहले याद आने वाले अयोध्या में राम मंदिर के मामले पर तंज कसे। कांग्रेस के शासन में गरीबी बढ़ने की बात कही। जनसभा में जोनल कोआर्डिनेटर अखिलेश अंबेडकर, प्रत्याशी सुनील कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम, जितेंद्र लोधी, मोहम्मद हासिम, कसीम दारोगा, अजय चौधरी, दिनेश गौतम, चुन्ना बाबा भी मौजूद रहे।


बसपा के नंबर दो स्टार प्रचारक ने अयाहशाह विधानसभा की गाजीपुर में सभा में सपा व कांग्रेस गठबंधन को प्रदेश लूटने वाला करार दिया। क्षेत्रीय जनता से देश सुधारने के लिए सपा व कांग्रेस को छोड़कर वोट करने की अपील की। भाजपा और सपा को एक जैसी पार्टी बताते हुए इनके शासन को कोसा। किसानों की रग पर हाथ रखते हुए कहा कि अन्नदाता के लिए कुछ नहीं किया गया, बसपा की सरकार बनने के बाद किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा बसपा ने जनता को बेहतर शासन देने का काम किया है। ब्राह्मण समाज पर बोलते हुए कहा कि दूसरे दल ब्राह्मणों का सिर्फ वोट लेना जानते हैं। बसपा सम्मान करती है। इस मौके पर जोनल कोआर्डिनेटर अखिलेश अंबेडकर, अखिलश्ेा शर्मा ब्राह्मण समाज मंडल अध्यक्ष, मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर टिकेश गौतम, राजू गौतम जोन कोआर्डिनेटर, बसपा प्रत्याशी राम बहादुर उर्फ तेज बहादुर बम लहरी, शान मोहम्मद खान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें