फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे दुकानदार

Sun, 26 Mar 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
शहर के सादीपुर चौराहे पर अतिक्रमण हटाती नगर पालिका की टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को भी जारी रहा। टीम ने सादीपुर चौराहे से स्टेशन होकर हरिहरगंज रेलवे ओवरब्रिज सड़क की दोनों पटरियां साफ करा दीं। रविवार को आर्य समाज भवन से कोतवाली होकर डीएम चौराहे से डाक बंगले तक अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन



शासन के निर्देश पर नगर पालिका पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों का अतिक्रमण हटा रही है। फुटपाथों पर रखी गुमटियां और अस्थायी निर्माण ध्वस्त कराए गए। चौराहे पर लोहे की रखी गुमटी नगर पालिका की टीम उठा ले गई। अभियान शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

लोग खुद ही अपनी-अपनी दुकानें हटाने में जुटे देखे गए। अतिक्रमण हटाने में नगर पालिका टीम को स्टेशन के बाद हरिहरगंज की तरफ जाने वाली सड़क पर खासी दिक्कत उठानी पड़ी। कई स्थानों पर दुकानदारों से नोकझोंक की नौबत आई लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप पर बात आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद वर्मा चौराहे से चौक रोड तक दोनों पटरियों का अतिक्रमण हटाया गया। बता दें कि अतिक्रमण हटाने जाने की भनक लगने की वजह से रात में ही कई दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिए थे। अतिक्रमण प्रभारी दिलशाद अली ने बताया कि तीन अप्रैल तक लगातार अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें