फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी गुल रहेगी शांतीनगर उपकेंद्र के मोहल्लों की बत्ती

Sun, 26 Mar 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
शांतीनगर उपकेंद्र में लग रहा दस एमवीए का ट्रांसफार्मर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के शंातीनगर उपकेंद्र में बिजली विभाग ने दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया है। दिनभर काम होने से आपूर्ति ठप रही। रविवार को भी काम होने से बिजली गुल रहेगी। हालांकि बीच में दो दो घंटे उपभोक्ताओं को बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन



शनिवार को उप खंड अधिकारी सदर अविनाश अग्रहरि ने टीम के साथ शांतीनगर उपकेंद्र पहुंचकर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया। सुबह नौ बजे से आपूर्ति ठप हो गई जो शाम तक गुल रही। हालांकि तीन घंटे के लिए बिजली दी गई। शांतीनगर उपकेंद्र के अंतर्गत कामर्शियल और घरेलू मिलाकर करीब आठ हजार कनेक्शन हैं। गोपाल नगर, पक्का तालाब, शांतीनगर, सुल्ताननगर, लखनऊ रोड पांच फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाती है।

यहां अभी तक एक दस एमवीए और एक पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। कनेक्शन बढ़ने से यहां एक दस एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया गया है। एसडीओ ने बताया कि रविवार को भी काम चलेगा जिससे आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें