फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी टोल प्लाजा में लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर लागू फास्टैग का दूसरा दिन भी अफरातफरी में बीता। जिले के तीनों टोल जाम के हालात सारा दिन नजर आए। कैशलेन पर फिर लंबी कतारें दिखीं। बिना फास्टैग वाले वाहन, रविवार की तरह ईटीसी लाइन में दाखिल होते नजर आए और इन्हें प्लाजा कर्मी सही लाइन की तरफ बढ़ाने में लगे रहे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आठ बजे से लागू नवीन व्यवस्था का अनुकरण कराने के लिए टोल कर्मियों को दूसरे दिन भी खूब पसीना बहाना पड़ा। जैसे-जैसे सूरज चढ़ा हाईवे पर वाहनों को लोड बढ़ता गया। टोल प्वाइंट भी जद में आने लगे। हाल यह बन पड़े कि सुबह 10 बजे से देर दोपहर 4 बजे तक बड़ौरी और कटोघन प्लाजा में रह रहकर अफरातफरी पैदा होती रही। बड़ौरी की कैशलेन पर वाहनों की लंबी लाइनें लगने से आगे बढने को लेकर वाहन चालकों को एक दूसरे से भिड़ते देखा गया। कटोघन टोल प्लाजा भी रेंगता नजर आया। ईटीसी लाइन पर बेजा दखल के चलते प्लाजा कर्मियों को अतिरिक्त मशक्कत करते देखा गया। जिंदपुर टोलप्लाजा में भी सारा दिन वाहनों का जमावड़ा लगा देखा गया। जाम लगने से सबसे ज्यादा दिक्कतें दो पहिया वाहन सवारों को गईं। सारी लेन फुल हो जाने से यह जैसे तैसे आगे बढ़ते देखे गए। कटोघन टोल प्लाजा के प्रबंधक रघुवंश पांडेय ने बताया कि दूसरे दिन फास्टैग कार्ड वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ। ऐसे में कहा जा सकता है कि जल्द ही बाकी वाहन भी इस सुविधा से आच्छादित होने लगेंगे।
विज्ञापन

==============
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें