फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईप्रोफाइल जुआकांड की तफ्तीश में आई डीजीपी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर की आवास विकास कालोनी में दीपावली के मौके पर पकड़े गए जुआरखाने के मामले में डीजीपी से शिकायत की गई। मामले में सोमवार को डीजीपी की गठित टीम मामले की जांच करने कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने कोतवाली में मामले को लेकर संबंधित एफआईआर और पुलिस की जांच सबंधी दस्तावेज करीब दो घंटे तक खंगाला। उसके बाद मौके पर तफ्तीश करने पहुंची। जिले में टीम करीब छह घंटे मौजूद रही। डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर एडिशनल एसपी मनोज अवस्थी टीम के साथ शहर कोतवाली में दोपहर एक बजे पहुंचे। मामले में धर्मू सिंह के पिता सुरेंद्र सिंह गौतम बीजेपी नेता की ओर से उच्चाधिकारियों से बेटे को जुए में शामिल न होने की शिकायत की गई थी। बता दें शहर के चर्चित जुआरखाने में एडिशनल एसपी पूजा यादव ने टीम के साथ छापेमारी की थी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीमू सिंह के आवास पर दो दर्जन के करीब जुआरी पकड़े गए थे। कोतवाल जीतेंद्र सिंह ने बताया टीम ने जो भी अभिलेख और दस्तावेज मांगे हैं। उनको उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें