फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गांधी मैदान में आज से चार नवंबर तक सरस मेला लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से गांधी मैदान कलक्ट्रेट परिसर में दो से चार नवंबर तक सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के सभी 13 विकासखंडों के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने उत्पाद बेचेंगी।
विज्ञापन

मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराना और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। हस्तशिल्प, मसाले, अचार, मुरब्बा, मोटे अनाज के खाद्य पदार्थ और दिवाली गिफ्ट हैम्पर उपलब्ध होंगे। सजावटी सामान, कपड़े और घरेलू इस्तेमाल की वस्तुएं भी बिक्री के लिए रखी जाएंगी।
एनआरएलएम के उपायुक्त स्वत: रोजगार अरुण कुमार ने मेले की तैयारियों की जानकारी दी। जिला प्रशासन ने लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदने और महिलाओं का उत्साह बढ़ाने की अपील की। इससे ग्रामीण महिलाओं को आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें