फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबरमती के संत को किया नमन

Fri, 30 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही उनके आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात करने पर बल दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि बापू ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने में महती भूमिका निभाई।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय में अध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल की अध्यक्षता में पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को शत-शत नमन किया गया।

अध्यक्ष ने कहा कि गांधीजी ने यह साबित कर दिया कि घातक हथियारों से कहीं मारक अहिंसा और सत्य की तलवार होती है। प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा मौर्या ने उनके आदर्शों और सिद्धांतों को शांति और अमन का पैगाम करार दिया।

उपाध्यक्ष राज कुमार मौर्या ने गांधी को भाईचारा, प्रेम, दया, नम्रता का परिचायक करार दिया। वरिष्ठ कांग्रेसी इंजीनियर पीरजादा कासिम ने साबरमती के संत को बलिदान और त्याग की मूर्ति बताते हुए कहा कि हरेक धर्म व जाति के लोग भारत माता की बगिया के फूल और शाखाएं हैं।
विज्ञापन


गोष्ठी में गांधी को एक महान आत्मा की संज्ञा देते हुए कहा गया कि हिमालय की ऊंचाई का साहस और समुंदर की गहराई जैसा धैर्य रखने वाले गांधी देश का ऐसा चमकता सितारा हैं, जो कभी अस्त नहीं होगा। 

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, संतोष कुमारी शुक्ला, राजेंद्र लोधी, पवन सविता, काशी नाथ मिश्रा मुल्लन, श्रवण गौड़, स्वरूपराज सिंह जूली, मणि प्रकाश दुबे, ऊषा बाजपेई, साधना मिश्रा, अनीसा खान, इस्लाम खान, अशोक दुबे मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें