फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कम वसूली मिली तो सीधे निलंबन’

Wed, 30 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग में राजस्व वसूली कम होने पर मुख्य अभियंता नाराज दिखे और चेतावनी दी कि यदि वसूली ठीक नहीं हुई तो सीधे निलंबन के लिए तैयार रहें। करीब तीन घंटे तक चली समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि जो एसडीओ और जेई लक्ष्य से कम वसूली करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य अभियंता इलाहाबाद मंडल सत्य प्रकाश पांडेय ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय के अधिशासी अभियंताओं, उप खंड अधिकारी और अभियंताओं के साथ बैठक की।

समीक्षा के दौरान साढ़े 16 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष मात्र साढ़े तीन करोड़ वसूली मिलने पर मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काम में सुधार लाएं और ताबड़तोड़ छापेमारी कर शत प्रतिशत वसूली करें। उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए बिल की वसूली बहुत जरूरी है।

जो उपभोक्ता नियमित समय से बिल की अदायगी करते हैं ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएं। कहा कि घरेलू और कामर्शियल कनेक्शन में जो उपभोक्ता दस हजार से अधिक बकाएदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

उन्होंने आरएपीडीआरपी योजना के तहत काम में तेजी लाने, जर्जर तारों को सही कराने और उपकेंद्रों में निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता एलबी शर्मा को दिए।

इस दौरान अधिशासी अभियंता प्रथम आरडब्लू पॉल, अधिशासी अभियंता द्वितीय आरएन सिंह, उप खंड अधिकारी सदर अजीत यादव, चीफ आफिस से आए रत्नेश कुमार एवं अन्य अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें