भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाकियू ने पुलिस की अवैध वसूली के खिलाफ सोमवार को शाह चौकी घेरकर धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस चौकी में एक किसान से अवैध वसूली का आरोप लगाया। रुपये वापस कराने पर अड़ गए। सीओ जाफरगंज और सदर तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि एक सिपाही गांव के कुछ विरोधियों से सांठगांठ कर किसान सोनू सिंह को फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी दे रहा था। इसके बदले में किसान से तीन हजार रुपये ले लिए। उस पर कार्रवाई कर उसे चौकी से हटाया जाए। सीओ ने छानबीन कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ब्लाक अध्यक्ष भानुप्रताप पटेल ने कहा कि बांदा-टांडा मार्ग में तेज रफ्तार में वाहन चलते हैं। इससे दुर्घटनाएं होती हैं। शाह कस्बा में ब्रेकर बनाया जाए। दसवां मील से चक काजीपुर तक की सड़क ध्वस्त हो गई है। इसकी मरम्मत कराई जाए। शाह रजबहा व अल्लीपुर माइनर सिल्ट से पटी हुई है। इससे किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिलता है। सिल्ट की सफाई कराई जाए।
सीओ प्रभात राय और तहसीलदार जगदंबिका प्रसाद पांडेय ने समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला महासचिव प्रीतम सिंह, तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, दीपेश सिंह, उग्रसेन सिंह, गुड्डू लोधी, बउवन शुक्ला, पुत्तन यादव, अकील सिद्दीकी, रामसहाय पटेल, मुन्न शेख, नागेंद्र सिंह, गंगाबिशुन, कृष्णपाल मौजूद रहे।