फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: झोलाछाप ने मरीज को डंडे व जूतों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। इलाज में राहत नहीं मिलने की शिकायत पर झोलाछाप ने मरीज को डंडे व जूतों से पीट दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस झोलाछाप की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी शिवपूजन गुप्ता पथरी की बीमारी से पीड़ित है। वह नरतौली चौराहे पर एक क्लीनिक में इलाज कराता था। शिवपूजन ने बताया कि वह ओमप्रकाश से पथरी का दो माह से इलाज करा रहा है। इलाज दौरान 38 हजार रुपये संचालक ले चुका है। राहत नहीं मिलने से सोमवार को क्लीनिक पर गया था। संचालक से आराम नहीं मिलने की बात कही। तभी ओमप्रकाश भड़क उठा। उसे क्लीनिक के बाहर डंडे व जूतों से पीटा। आसपास के लोगों के आने पर उसकी जान बच सकी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें