फाइनल मैच जीतने के बाद ट्राफी के साथ तनु स्पोर्ट क्लब हरदो की टीम।
- फोटो : फाइनल मैच जीतने के बाद ट्राफी के साथ तनु स्पोर्ट क्लब हरदो की टीम।
खागा। हरदो में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें तनु स्पोर्ट क्लब हरदो और लाइफ लाइन खागा की टीमों में के बीच मैच खेला गया।
तनु स्पोर्ट क्लब के कप्तान गगन तिवारी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लाइफ लाइन खागा ने बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 177 रन बनाया। जीतू ने 48 रन की बेहतरीन पारी खेली। तनु स्पोर्ट क्लब ने यह मैच 13.4 ओवर में जीत लिया। हरदो की ओर से शिवम ने 70 रन बनाए। उन्हें सबसे अधिक रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। विजेता और उपविजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गगन तिवारी, शिवम गुप्ता, चांद सिंह, सर्वेश सिंह, लकी सिंह, अजय सिंह, कल्लू सिंह, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।