प्लेवे इंगलिश स्कूल सिविल लाइंस में बिग ब्रेक गायन
एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को प्राथमिक, जूनियर
और सीनियर वर्ग में छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता में बच्चों की प्रस्तुति
सराही गई।
प्राथमिक स्तर ग्रुप ए की गायन प्रतियोगिता में रिचा यादव
प्रथम, आलिया जाफरी द्वितीय, अनन्या ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग
ग्रुप बी में इफरा जेहरा खान प्रथम, अवंतिका द्विवेदी द्वितीय, संस्कृति
श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान पाया।
सीनियर वर्ग ग्रुप सी में शादाब अहमद
प्रथम, नूर जेहरा, आयुश शर्मा व मुस्कान ने द्वितीय स्थान पाया। देवांश
श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद कार्यशील माताएं, गृहिणी माताओं
से अच्छी सिद्ध होती हैं तथा धन व संपन्नता अच्छाई से अधिक बुराई उत्पन्न
करती हैं। इन दो विषयों पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई।
हाईस्कूल स्तर की
प्रतियोगिता में हर्षित गुप्ता प्रथम, महवश हसन द्वितीय तथा अदिति सिंह ने
तीसरा स्थान पाया। इंटरमीडिएट स्तर की प्रतियोगिता में एएस वरीशा प्रथम,
अल्का सिंह द्वितीय तथा शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस दौरान स्कूल
प्रबंधक शहनाज फातिमा, प्रधानाचार्य इरम जाफरी, उप प्रधानाचार्य शाहिद
अख्तर, वीके सिंह, आरएस मिश्रा, राज मौर्य, शीला श्रीवास्तव आदि
प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।