फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सेमीफाइनल जीतकर पतारी टीम ने फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
फोटो-45-विजेता टीम को शील्ड देते कमेटी के लोग। संवाद
विज्ञापन
बकेवर। देवमई ब्लाॅक के बहादुरपुर केवटरा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में पतारी और जलाला टीम के बीच मुकाबला खेला गया। रविवार को खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पतारी टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पतारी टीम ने 12 ओवर में 180 रन बनाए। टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज अभय ने 17 गेंदों में 52 रन की तेज पारी खेली। मनीष ने 15 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि रितेश ने लगातार चार छक्के लगाकर चार गेंदों में 24 रन जोड़े।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जलाला टीम 11 ओवर में 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह पतारी टीम ने मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रितेश ने 24 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच का शुभारंभ मनोज शुक्ला ने फीता काटकर किया। इस मौके पर किस्मत, सलमान, समीर, अरविंद यादव, गोविंद समेत कई लोग मौजूद रहे।

फोटो-45-विजेता टीम को शील्ड देते कमेटी के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें