फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मेधा अलंकरण समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

विज्ञापन
फोटो-37-मेधावियों को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
हथगाम। श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान ट्रस्ट टीम हथगाम की ओर से मेधा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को फूल-माला, प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर मनभावन शास्त्री ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह सागर ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में जनता इंटर कॉलेज छिवलहा की छात्रा आस्था को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने हाईस्कूल परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है। अभिनव पाल, दिव्यांशी समेत कुल 51 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रमेश प्रसाद गुप्त, बच्छराज सिंह मौर्य, महेंद्र सिंह, वसीक सनम, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महेंद्र सिंह यादव, सुभाष सागर, फरहान अहमद आदि मौजूद रहे।

फोटो-37-मेधावियों को सम्मानित करते अतिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें