किशनपुर-पहाड़पुर मार्ग पुल के नीचे की टूटी कंकरीट
- फोटो : Amar ujala
नगर पंचायत किशनपुर-पहाड़पुर मार्ग पर बनाए गए मानक विहीन पुल की पोल खुलने लगी है। निर्माण के तीन साल नहीं बीते, नीचे के सतह का निर्माण टूटने लगा। नगर के समाजसेवी ने पुल की लागत और नगर पंचायत सीमा में होने की जानकारी आरटीआई के तहत मांगी है। पुल निर्माण के जांच का मामला नगर विकास मंत्री तक पहुंच गया है।
समाजसेवी उमाशंकर ने बताया कि नगर पंचायत सीमा में किशनपुर पर पहाडपुर के मार्र्ग में पंचायत विभाग ने पुल का निर्माण कराया है। पुल निर्माण के एक साल बाद ही नीचे कंकरीट से बना बेस टूट गया। पुल की लागत, निर्माण वर्ष योजना का नाम का बोर्ड अभी तक नहीं लगा गया है।
जनसूचना अधिकार के तहत नगर पंचायत अधिकारियों से मांगी गई है। दो साल बीतने के बाद भी आधा-अधूरा जवाब मिला है। ईओ राजमणि वर्मा ने बताया कि पुल के बेस टूटने की जानकारी नहीं है। जेई को भेजकर जांच कराई जाएगी।