फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बहिष्कार को भड़काने वालों की तलाश होगी

Sat, 11 Feb 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में प्रेस कांफ्रेंस में डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसपी बलिकरन सिंह यादव - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
वोट का बहिष्कार करने के लिए भड़काने वालों की तलाश की जाएगी। गांव के लोगों को खुद सोचना चाहिए कि वे क्या करने जा रहे हैं। उन्हें भड़काने वाले लोगों की पृष्ठभूमि क्या है? मताधिकार हक है। बहिष्कार आपके विकास को रोक देगा। ये बातें जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे ने एसपी बलिकरन सिंह यादव के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहीं।
विज्ञापन



डीएम ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में मीडिया से विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि अब आरओ ऐसे गांवों का दौरा करेंगे। चुनाव के 15 दिन ही बचे हैं। ऐसे में वोट बहिष्कार की बात पर ग्रामीणों को एक स्थान पर इकट्ठा करने वाले अगुवाकारों पर पुलिस व प्रशासन शिकंजा कसेगा। एसपी बलिकरन सिंह यादव ने कहा कि धार्मिक नारे लगाए जा सकते हैं लेकिन सांप्रदायिक नारेबाजी की अनुमति नहीं है। उन्होंने कुछ स्कूल में लगे धार्मिक नारों पर ऐतराज जताया।


फतेहपुर। एसपी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में इस बार जिले के 200 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग कराई जाएगी। इन केंद्रों के संवेदनशील श्रेणी में शुमार होने की वजह से ऐसा होगा। इन केंद्रों पर वीडियो रिकार्डिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें